Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -15-Dec-2022

                🌹🌹मेरी भारत मां 🌹🌹
       💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗💗
भारत का वासी हूं भारत की बात बताता हूं।
पहाड़  नदियां यहां का अकूत खजाना है ।
यहां की सुबह निराली है यहां की शाम अनोखी  है।
यहां कि विभिन्न संस्कृति में एकता की झलक नजर आती है।
विभिन्न बोलियां है यहां पर, विभिन्न वेशभूषा है यहां पर।
जैन, ईसाई, सिख, पारसी सभी रहते हैं भाई भाई।
मंदिर,मस्जिद, गिरजाघर सभी को है प्यारे यहां।
विश्व में तूती बोलती है यहां के निवासियों की।
भारत निवासी कल्पना चावला की अंतरिक्ष में शान है।
ऋषि-मुनियों और आर्यभट्ट की विश्व को अनूठी देन है।
यहां के नेताओं को संसार में सर्वोच्चय स्थान प्राप्त है।
यह सर्वप्रथम देश है जहां पर बापू ने अहिंसा के बल पर पाई थी आजादी।
रशिया यूक्रेन यूएसए यूके पर सभी जगह जमाई धाक है।
ऋषि-मुनियों महावीर का देश है यह निराला।
अहिंसा परमो धर्म का नारा देकर विश्व को दिखाई नई राह है।
मैं उस देश का वासी हूं, जिस देश में गंगा जमुना सरस्वती का मिलन होता है।
भारत का वासी हूं भारत की बात बताता हूं।
यह परम प्रतापी महाराणा प्रताप और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पवित्र धरा है।
पन्ना धाय का बलिदान और रानी पद्ममावती का जौहर यहां की अनूठी है।
यह शहीद भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस की धरा है।
भारत का वासी हूं भारत की बात बताता हूं।
यहां की सुबह निराली है यहां की शाम अनोखी है।

विजय पोखरणा "यस"


   12
5 Comments

Varsha_Upadhyay

16-Dec-2022 08:30 PM

शानदार

Reply

Muskan khan

16-Dec-2022 04:39 PM

Well done ✅

Reply

Abhinav ji

16-Dec-2022 08:13 AM

Very nice👍

Reply